एमपीएमआरए के अधिवेशन में नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, विकास चौबे अध्यक्ष बने

छतरपुर। एमपीएमआरए के 40वें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। सर्वसम्मति से विकास चौबे को अध्यक्ष और निशिकांत पंड्या को महासचिव चुना गया।

स्थानीय जटाशंकर ग्रांड में आयोजित इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए सदस्यों के साथ अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सुरेखा खरे और सचिव डॉ. मुकुल साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया शामिल हुए, जिन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष मोनू यादव ने संदेश देते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़ी रहेंगी।

नई कार्यकारिणी में शशिकांत तिवारी और आरपी विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में विद्याधर, प्रवीण रघुवंशी, विनोद रोहिरा और नवीन आर्तनी को जिम्मेदारी दी गई है। देवनारायण पाटीदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा वर्किंग कमेटी में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में इसके और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

रिटायर्ड DSP से अभद्रता का मामला, पुलिस पेंशनर्स संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Mon Apr 13 , 2026
छतरपुर। नगर के मड़ला क्षेत्र में रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और उनकी पत्नी के साथ पुलिस चेकिंग के दौरान कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उनसे अनुचित व्यवहार किया गया, जिसके बाद इस प्रकरण में एफआईआर भी दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन