रिटायर्ड DSP से अभद्रता का मामला, पुलिस पेंशनर्स संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। नगर के मड़ला क्षेत्र में रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और उनकी पत्नी के साथ पुलिस चेकिंग के दौरान कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उनसे अनुचित व्यवहार किया गया, जिसके बाद इस प्रकरण में एफआईआर भी दर्ज की गई।

घटना के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है, साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

पेंशनर्स संघ का कहना है कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विभाग की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Next Post

'नागाबंधम' का गाना 'सुरा सुरा' 19 अप्रैल को होगा रिलीज

Mon Apr 13 , 2026
मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) फिल्म ‘नागाबंधम’ का गाना ‘सुरा सुरा’ 19 अप्रैल को रिलीज होगा। वर्ष 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘नागाबंधम’ का निर्देशन अभिषेक नामा कर रहे हैं। इस फिल्म में विराट कर्ण, नभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र […]

You May Like

मनोरंजन