भंडारा खाने के बाद बीमार हुए 25 ग्रामीण, उल्टी, दस्त की शिकायत पर लाया गया जिला अस्पताल

दमोह। जिले के तेजगढ़ ब्लॉक के ग्राम मोहरा में शुक्रवार रात अचानक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए. जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों को इलाज के लिए 108 से तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.हालत गंभीर होने पर निकिता रतन सिंह उम्र 21 वर्ष, विनीता नरेंद्र लोधी 24 वर्ष, अंजलि पिता गुड्डा 18 वर्ष, कृपा पिता राजेंद्र, धर्मेंद्र, हल्की बाई 40 वर्ष, देवकी लोधी 15 वर्ष और अरुणधती 26 वर्ष, हल्के और अमृता लोधी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया. जिनका इलाज ड्यूटी रत डॉक्टर विजय पथोरिया द्वारा किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व उन्होंने गांव में मंदिर के समीप एक भंडारा खाया था. इसके बाद उनकी सेहत बिगड़ी और उल्टी दस्त शुरू हो गए.जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची है और ग्रामीणों से बात कर मामले की जांच की जा रही है.बीमार लोगों में गुड्डी बाई लोधी, खिलान लोधी, संजय लोधी, विक्रम लोधी के अलावा अन्य लोग शामिल हैं. विक्रम लोधी ने बताया तीन दिन पूर्व गांव में माता मंदिर के समीप भंडारा था. जिसमें अधिकाश लोग शामिल हुए थे.वहां से आने के बाद अचानक पेट दर्द शुरू हुआ और उसके बाद उल्टी दस्त होना शुरू हो गए.पहले उन्होंने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन शुक्रवार की रात जब और अधिक परेशानी बड़ी तब अस्पताल पहुंचे.

मोहरा निवासी संजय लोधी ने बताया भंडारे के खाने में कुछ गड़बड़ हुई है.इसलिए जितने लोगों ने खाना खाया केवल वही बीमार हुए हैं. भंडारे में केवल गक्कड़, भर्ता ही था उसमें क्या कमी रही होगी जिससे लोग बीमार हुए.

उल्टी, दस्त होने का कारण किसी को पता नहीं,लेकिन दो दर्जन ग्रामीण बीमार हुए हैं.

गुड्डी बाई लोधी ने बताया उल्टी दस्त से गांव के कई लोग बीमार हुऐ हैं। हम करीब 6 लोग तेंदूखेड़ा उपचार के लिए आ गये है बाकी जो बचे हैं वह जिला अस्पताल उपचार के लिए. उल्टी, दस्त क्यों हुए किसी को जानकारी नहीं है. ग्रामीणों ने बताया हम लोगों ने सार्वजनिक रूप से तीन दिन पहले ग्राम मोहरा की खेरमाई में सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया था.उसमें जो महिला, पुरुष शामिल हुए सभी उल्टी दस्त से ग्रस्त है. अब सब्जी में कमी रही या पीने वाले पानी में हम लोग ज्यादा नहीं जानते. तेंदूखेड़ा सामुदायक स्वस्थ केंद्र में जो मरीज आये उनका उपचार जारी है. स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश अवस्थी ने बताया सभी को फूड प्वाइजनिग हुआ है. यह कोई बीमारी नहीं है. भंडारे का भोजन खाने के बाद यह स्थिति बनी है. सीबीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग टीम मोहरा गई है.

सीबाआईएमओ डॉक्टर अशोक बरौनया ने बताया कि जितने लोगों ने खेत में भोजन किया था केवल वही लोग बीमार हुए हैं.जिसमें कुछ लोगों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है बाकी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है. सभी लोग स्वस्थ हैं.हम भी गांव भी गए थे अन्य लोगों की जानकारी ली है. जिन लोगों ने खेत में भोजन किया केवल वह लोग बीमार हुए हैं। बाकी अन्य स्वस्थ है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Next Post

लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम

Sat Apr 11 , 2026
सलामतपुर। काफी समय से भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर रातातलाई क्षेत्र में ठंडे पानी के लिए प्याऊ की कमी लोगों को खल रही थी। जबकि यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसें, चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल से सैंकड़ों लोग निकलते हैं। जिन्हें इस भीषण गर्मी में […]

You May Like