लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम

सलामतपुर। काफी समय से भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर रातातलाई क्षेत्र में ठंडे पानी के लिए प्याऊ की कमी लोगों को खल रही थी। जबकि यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसें, चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल से सैंकड़ों लोग निकलते हैं। जिन्हें इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। और तो और हाट बाजार के दिन भी लगभग चालीस से पचास गांवों से ग्रामीण सब्ज़ी लेने कस्बे में आते हैं। उन लोगों को भी पीने का ठंडा पानी आसानी के साथ नही मिलता है। इसकी जानकारी जैसे ही रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा को मिली तो उन्होंने तत्काल सांची जनपद अध्यक्ष सहित सीईओ को इस समस्या से अवगत कराया। और थाना परिसर के बाहर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शेड लगवाकर ठंडे पानी के लिए मटके रखवाए ताकि इस भीषण गर्मी में यात्रियों, राहगीरों व आसपास गांवों से आए ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान ना होना पड़े और आसानी के साथ पानी मिल जाए। प्याऊ के शुभारंभ के दौरान सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोरते, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गंगाराम चौकसे, जनपद सीईओ एनके पासे, जनपद एपीओ प्रवीण त्रिपाठी, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, सचिव बृजेश कुमार अहिरवार, रोजगार सहायक शैलेन्द्र मीणा और प्रदीप दीक्षित मौजूद रहे।

Next Post

गेहूं उपार्जन केंद्रों पर हुई कांटा पूजन

Sat Apr 11 , 2026
सिलवानी। क्षेत्र के गेहूं उपार्जन केंद्रों पर नए सीजन की शुरुआत के अवसर पर कांटा पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में किरणवीर वेयरहाउस समिति एवं पारस नाथ वेयरहाउस समिति, बीकलपुर -जमुनिया में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष […]

You May Like

मनोरंजन