15 साल पुरानी मंडी शुल्क की मांग पूरी

खंडवा। रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कार्यक्रम के दौरान एमपी कॉटन जिनर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कपास पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

संस्था की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप तथा पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस का पुष्पहार, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू जैन (सीएच ग्रुप, खंडवा) ने कहा कि कपास पर मंडी शुल्क कम करने की मांग पिछले करीब 15 वर्षों से लंबित थी, जिसका समाधान उनके कार्यकाल में संभव हुआ। उन्होंने इसे कपास व्यापार एवं जिनिंग उद्योग के लिए बड़ी राहत बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव राजू पाटीदार, उपाध्यक्ष विनोद बापना, कुलदीप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मंडी शुल्क में कमी से प्रदेश के कपास व्यापारियों और उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा तथा व्यापार को नई गति मिलेगी।

Next Post

जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर से ब्रॉडबैंड में जियो को नई रफ्तार

Tue Jun 30 , 2026
• 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो की मजबूत पकड़ • मई में FWA सेगमेंट में जियो ने करीब 4 लाख ग्राहक जोड़े • एक्टिव मोबाइल यूजर्स के मामले में भी जियो आगे   *नई दिल्ली, 30 जून, 2026:* ब्रॉडबैंड बाजार में रिलायंस जियो को जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर जैसी सेवाओं […]

You May Like