जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर से ब्रॉडबैंड में जियो को नई रफ्तार

• 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो की मजबूत पकड़

• मई में FWA सेगमेंट में जियो ने करीब 4 लाख ग्राहक जोड़े

• एक्टिव मोबाइल यूजर्स के मामले में भी जियो आगे

 

*नई दिल्ली, 30 जून, 2026:* ब्रॉडबैंड बाजार में रिलायंस जियो को जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर जैसी सेवाओं से नई रफ्तार मिल रही है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI की मई 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक फिक्स्ड वायर्ड ब्रॉडबैंड में जियोफाइबर 1.44 करोड़ ग्राहकों के साथ आगे है। वहीं 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड में भी जियोएयरफाइबर की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

 

5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड यानी 5G FWA उन ग्राहकों के लिए अहम साबित हो रहा है, जिन्हें बिना पारंपरिक वायरिंग के तेज ब्रॉडबैंड कनेक्शन चाहिए। इसका इस्तेमाल घरों के साथ-साथ दफ्तरों, दुकानों, स्कूलों और छोटे कारोबार में भी किया जा सकता है। मई 2026 के अंत में जियो के 5G FWA ग्राहकों यानी जियोएयरफाइबर की संख्या करीब 89.68 लाख पहुंच गई।

 

जियोएयरफाइबर ने फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेगमेंट में कंपनी की बढ़त को और मजबूत किया है। ट्राई के मुताबिक मई में जियो ने FWA सेगमेंट में करीब 4 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि निकटतम प्रतिस्पर्धी एयरटेल की बढ़त करीब 10 हजार रही। कुल FWA बाजार में जियो की हिस्सेदारी करीब 78.4 प्रतिशत बताई गई है।

 

फिक्स्ड वायर्ड ब्रॉडबैंड में भी जियो की स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है। ट्राई रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 के अंत में जियो के फिक्स्ड वायर्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक 1.44 करोड़ रहे, जबकि एयरटेल के 1.09 करोड़ ग्राहक थे। यह सेगमेंट जियोफाइबर जैसी सेवाओं से जुड़ा है, जहां ग्राहक स्थिर और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं।

 

देश में ब्रॉडबैंड का कुल आधार भी लगातार बढ़ रहा है। ट्राई के मुताबिक मई 2026 के अंत में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 108.01 करोड़ पहुंच गई है। इनमें जियो 52.96 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर एयरटे 37.61 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ दूसरे नंबर पर है। हालांकि मई माह में एयरटेल ने करीब 29.2 लाख तो जियो ने 21.5 लाख सब्सक्राइबर जोड़े।

 

मोबाइल सेवाओं में भी जियो की सक्रिय ग्राहक हिस्सेदारी मजबूत रही। मई में जियो 44.2 प्रतिशत एक्टिव यूजर शेयर के साथ आगे रहा। एक्टिव यूजर वे ग्राहक माने जाते हैं जो नेटवर्क पर वास्तव में सक्रिय रहते हैं। इस आधार पर भी जियो की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

Next Post

डीआर कांगो के खिलाफ़ मैच से पहले इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल टीम में कर सकते हैं बदलाव

Tue Jun 30 , 2026
न्यूयॉर्क, 30 जून (वार्ता) इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 32 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (डीआर कांगो) के खिलाफ़ मैच से पहले अपनी टीम में एक बार फिर बदलाव कर सकते हैं। हालांकि इंग्लैंड ने ग्रुप एल में टॉप पर रहने के लिए पनामा को […]

You May Like