दमोह: जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहारी प्रेमपुरा के पास गुरुवार रात एक चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित 4 लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार दमोह से सिमरिया लौटते समय गढ्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर प्रेमपुरा के पास पलट गया। घटना के समय गाड़ी में 4 लोग सवार थे।हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल हटा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।ड्यूटीरत डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत ने जांच के बाद 2 लोगों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें आगे जबलपुर रेफर कर दिया। कुंज बिहारी पिता कुंदन लाल जैन, 52 वर्ष निवासी सिमरिया और अशोक पिता शीलचंद्र जैन, 55 वर्ष निवासी सिमरिया को रेफर जबलपुर किया गया। जबकि प्यूस पिता राजेंद्र गुप्ता 25 वर्ष निवासी सिमरिया और चालक रमेश पिता सुखलाल अहिरवार, 50 वर्ष निवासी सिमरिया का उपचार जारी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने घायलों की मदद की।
