महिला अध्यक्ष को धमकाने वाला सीईओ हिरासत में लिया गया

सतना: मैहर जिले की अमरपाटन जनपद पंचायत की महिला अध्यक्ष को फोन पर धमकी देना वहां के सीईओ के लिए खासा भारी पड़ता नजर आने लगा है. जनपद अध्यक्ष की शिकायत पर गुरुवार रात में ही एक ओर जहां सीईओ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया वहीं दूसरी ओर उन्हें अमरपाटन से हटाते हुए जिला पंचायत कार्यालय सतना में संलग्र कर दिया गया.

इसी कड़ी में कार्रवाई के शिंकजे को और कसते हुए सीईओ को उस वक्त देवेंद्रनगर से गिरफ्तार कर लिया गया जब वे चोरी छिपे भागने का प्रयास कर रहे थे.
मैहर जिले की अमरपाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया पाण्डेय को फोन कर अमरपाटन जनपद के सीईओ ओम प्रकाश अस्थाना द्वारा यह कहते हुए धमकी दी गई थी कि गोली कहीं भी चल सकती है.

जिसे देखते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती पाण्डेय द्वारा मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल और एसडीओपी अमरपाटन से की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार की देर रात ही जनपद सीईओ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया. इसी कड़ी में अमरपाटन पुलिस शुक्रवार की सुबह शहर के विराट नगर क्षेत्र में स्थित जनपद सीईओ के निजी आवास पर पहुंच गई. लेकिन वहां पर सीईओ नहीं मिले.

Next Post

रीवा ननि ने दिया टैम्पो-टैक्सी स्टैण्ड का ठेका

Sat Apr 19 , 2025
रीवा: नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत टैम्पो-टैक्सी स्टैण्ड फीस एवं व्यवसायिक वाहनो से शुल्क वसूली के लिये ठेका दे दिया गया है. निर्धारित रेट सूची के आधार पर ठेकेदार द्वारा वसूली करनी होगी. मेसर्स एस.डी ग्रुरूप्स एण्ड एजेंसी प्रो0 शुभम कुमार द्विवेदी को ठेका मिला है. ठेकेदार को नगर निगम रीवा […]

You May Like