बदल गई सीवन की सूरत: 30 दिनों की मेहनत से निखरा महिला घाट

सीहोर। शहर की जीवनदायिनी सीवन नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन सीवन अपने 30वें दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा. महिला घाट पर चलाए गए इस अभियान में आंधी, तेज हवा और बारिश के बावजूद सीवन योद्धाओं का हौसला देखने लायक रहा.

अभियान के दौरान नदी के भीतर जमा कांटेदार टीलों को ट्रैक्टर और रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया. समाजसेवी संजीव राय द्वारा ट्रैक्टर की व्यवस्था कर अभियान को गति दी गई. पांचवें दिन की मेहनत के बाद महिला घाट का दृश्य पूरी तरह बदल गया. घाट का पानी इतना स्वच्छ दिखाई दिया कि आसपास स्थित मंदिरों की छवि उसमें साफ नजर आने लगी.

अभियान के दौरान एक चिंताजनक दृश्य भी सामने आया. गंदगी के बीच बड़ी संख्या में शिवलिंग खंडित मिले. कुछ सही हालत में थे, जबकि कई टूटे हुए पाए गए. इस स्थिति को देखकर कार्यकर्ताओं ने गहरी पीड़ा व्यक्त की. सीवन योद्धाओं ने बताया कि लगातार समझाइश और सख्ती के बावजूद लोग पुल से कचरा नदी में फेंक रहे हैं, जिससे नदी की स्वच्छता पर असर पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है. अभियान का नेतृत्व राजकुमार सोनी भूरा भैया ने किया. श्यामलाल, कमल नाविक, राधेश्याम और सचिन नाविक सहित अन्य साथी मौजूद रहे. शाम को योद्धाओं का सम्मान भी किया गया. इस दौरान सुरेश भगत, अशोक नामदेव, रवि दुबे, प्रदीप साहू, कैलाश चौहान, मुकेश राय, वैभव राठौर, प्रकाश यादव, जगदीश वर्मा, संतोष मेवाड़ा सहित कई लोग मौजूद थे.

Next Post

इटारसी में शोले जैसा ड्रामा: प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा वीरू

Sun May 3 , 2026
इटारसी। केसला ब्लॉक स्थित जामुनढोल गांव में रविवार को लोगों को धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म शोले का सीन देखने को मिला। गांव का एक युवक एक युवती के प्रेम के चक्कर में वीरू बनकर 125 केवी हाईटेंशन लाइन के 120 फीट ऊंचे टॉवर चढ़ गया। युवक ने वीरू बनने का […]

You May Like