सूने घर पर चोरों का धावा

जबलपुर: गोरखपुर थानातंर्गत रामपुर की एनएफडी कालोनी के एक सूने घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर जेवर, नगदी और कीमती समान पार कर दिया। जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त पीडि़त सपरिवार अपनी ससुराल सिवनी गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि एनएफडी गॉर्ड कालोनी निवासी 29 वर्षीय अंकित कुमार साहू एमपीईबी में नौकरी करता है।

16 मई की रात वह अपनी ससुराल नागनदेवरी जिला सिवनी गया हुआ था। बीती रात उनकी पड़ोसी पूजा सिंह ने घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। जब वह अपने घर वापस पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा था।अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी आलमारी जिसमें सोने की अंगूठी, बाली, टीव्ही, नगदी 10 हजार रूपये, 1 एण्ड्रायड मोबाइल, 1 कीपेड, लेपटाप, 2 हाथ घड़ी चांदी की सिक्का नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Post

रुपयों की मांग कर युवकों पर चाकू से हमला

Tue May 19 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल और रांझी क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों में असमाजिक तत्वों ने अवैध तरीके से रुपयों की मांग करते हुए युवकों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटे आई है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामलों को विवेचना में लिया […]

You May Like