
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “राष्ट्र प्रथम” भावना और ईंधन बचत के संदेश को आत्मसात करते हुए ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने काफिले के सभी अतिरिक्त वाहन हटाकर केवल एक ही वाहन से भ्रमण करने का निर्णय लिया है। समर्थकों ने उनके इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय सादगी और जिम्मेदारी का प्रतीक है, साथ ही औरों के लिए प्रेरणा है।
