उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 3 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 04 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में तीन आतंकवादी मारे गये हैं। सेना ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि ये आतंकवादी दो सैन्य अभियानों में मारे गये हैं। पहला अभियान रविवार को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के एशम इलाके के पास हुआ, जहां सैनिकों ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की गतिविधियों का पता लगाया।

आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इसके बाद घेराबंदी कर ली और इसी दौरान हुयी मुठभेड में दो आतंकवादी मारे गये।। बयान में आगे कहा गया कि टैंक जिले में एक अन्य खुफिया-आधारित अभियान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।

आईएसपीआर ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है और आगे भी आतंकवाद-रोधी प्रयास स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेंगे।

 

Next Post

अमेरिका के परमाणु परीक्षण पर आया स्पष्टीकरण , सिस्टम टेस्ट होगा न कि परमाणु विस्फोट

Tue Nov 4 , 2025
वाशिंगटन, 04 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु हथियार परीक्षणों की जो बात कही है उसमें वास्तविक रूप से परमाणु विस्फोट नहीं बल्कि ‘सिस्टम टेस्ट’ होगा। श्री राइट ने फ़ॉक्स न्यूज़ के कार्यक्रम’द संडे ब्रीफिंग’में […]

You May Like