जनता की जेब काटने में लगी है सरकार: खरगे

जनता की जेब काटने में लगी है सरकार: खरगे

नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकार आवश्यक वस्तुओं के आकाश छूते दामों को रोकने के उपाय करने की बजाय जनता की जेब काटने में लगी है।

श्री खरगे ने आज यहां एक बयान में कहा कि महंगाई बढ़ने के कारण घरेलू बचत लगातार घट रही है और पिछले तीन साल से यह क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार भले ही ‘अमृत काल’ मना रही है लेकिन सच यह है कि लोगों की बचत बंद हो गई है और उसके घरेलू खर्चों पर लगाम लग गई है।

उन्होंने कहा,“बचत बंद, घरेलू ख़र्चों पर लगाम, ये है ‘अमृत काल’ के परिणाम। बचत बैंक खाते पर ब्याज दर 25 वर्षों में सबसे निचले पायदान पर आ गई और घरेलू बचत 50 वर्षों में सबसे कम तो हुई थी, पिछले तीन वर्षों से लगातार गिरावट देखने को मिली। ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने जनता की जेब काटने का ठेका ले रखा है।”

Next Post

संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गये शब्द नासूर: धनखड़

Sat Jun 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गये शब्दों को नासूर करार देते हुए कहा है कि इससे संविधान की आत्मा का अपमान हुआ है। श्री धनखड़ को शनिवार को उपराष्ट्रपति निवास में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व […]

You May Like