जन्मदिन-सालगिरह पर पौधरोपण की परंपरा, मंडी परिसर में बढ़ रही हरियाली

इटारसी। कृषि उपज मंडी में जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के अवसर पर पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित कर रहे हैं एवं कृषि उपज मंडी को हरा भरा बना रहे हैं। आज सिवनी मालवा के पत्रकार विनीत राठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाये और कहा कि पौधे लगाना भविष्य के लिए एक उपहार है जो हमें ऑक्सीजन देता है और जीवन को हरा भरा बनाता है। पौधे लगाने से हम न केवल पर्यावरण को बचाते हैं बल्कि अपने जीवन को भी समृद्ध बनाते हैं।

इस अवसर पर मंडी सचिव रामदीन इमने, मनोज चांडक, प्रमोद यादव, भगवान दास मालवीय, हितेश अग्रवाल, चुग्गी अग्रवाल, राजेन्द्र तोमर, प्रदीप साहू, फिरोज खान, राजकुमार साहू, कान्हा शर्मा, रामकिशोर पटेल, प्रदीप यादव, दीपेश ठाकुर, राजेश पटेल, अशोक चौधरी, दिव्यांशु अग्रवाल, पवन मित्तल सहित मंडी व्यापारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक विजयपाल ने दी बधाई

Thu Jul 3 , 2025
नर्मदापुरम। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को भारतीय जनता पार्टी का 18वां मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित “संगठन पर्व” एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में शामिल होकर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर […]

You May Like