
ग्वालियर। अपर ककेटो बांध के वर्तमान जलस्तर,जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूंचना, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं बांध के जलआवक को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में अपर ककेटो बांध का जलस्तर देखते हुये आज दोपहर से रात तक कभी भी बांध के 3 जलद्वार खोल कर लगभग 115 क्यूमेक जल छोङा जा सकता है। यदि बाँध के जल संग्रहण क्षेत्र मे वारिश के कारण जल आवक दर मे वृद्धि होने की दशा मे अतिरिक्त जल द्वार खोल कर पानी की निकासी की बढ़ाई जा सकती है।
उक्त जल ककेटो बांध के वेस्ट वियर से ओवर फ्लो होने की दशा में पार्वती नदी के द्वारा हरसी बाँध पहुंचेगा जिससे ककेटो गांव, दीवान फार्म,प्रीतम फार्म ,ठेर टीकला, सुल्तानगढ़, निरवानी र्गांव एवं सभी आमजन को प्रशासन ने सूचना दी जाती है कि नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहे एवं अन्य नागरिकों को भी सूंचित करें।
