50 से अधिक उम्मीदवारों ने भरे नामांकन फॉर्म

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में करीब 400 कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के आगामी चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन फॉर्म वितरण शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार पहले ही दिन 11 पदों के लिए 50 से अधिक संभावित उम्मीदवारों ने फॉर्म प्राप्त किए। इसके अलावा, 200 अतिरिक्त फॉर्म भी रिजर्व रखे गए हैं, ताकि इच्छुक अन्य कर्मचारी भी भाग ले सकें।
प्रत्याशी मैदान में उतारने की रणनीति जारी
विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों में उत्साह और सक्रियता बढ़ गई है। विभिन्न समूह और धड़े अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच कर्मचारियों के बीच लगातार बैठकें और चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि संघ की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसका निर्णय 25 मार्च को होने वाले मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा। तब तक चुनावी समीकरण में कई तरह के बदलाव और उलटफेर की संभावना बनी हुई है।

Next Post

एक्सपायरी डेट की मिली सामग्री, पंजीयन निलंबित

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शनिवार को किये गये आकस्मिक निरीक्षण में विजयनगर में साईं हॉस्पिटल के पास स्थित पटेल फास्ट फूड में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स तथा मसालों का विक्रय के लिए संग्रहण पाये जाने पर इसका खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खाद्य […]

You May Like