साइबर अपराधों पर नकेल और निपटरा करें: एसपी

जबलपुर: साइबर अपराधों पर त्वरित एक्शन लेकर साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ा जाए। लंबित प्रकरणों की तुरंत जांच पूरी कर निपटरा किया जाए ताकि फरियादियों को थानों के चक्कर न काटने पड़ें। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व में द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर धरातल पर हुई कार्यवाहियों का विस्तृत रिव्यू किया। बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों की प्रगति जांची साथ ही मंथन भी हुआ। लंबित प्रकरणों पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। बैठक में वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती यानी साइबर अपराधों पर विशेष फोकस रहा।

साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों की बारिकी से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ इस बात पर विस्तार से चर्चा की कि साइबर अपराधों की जांच में व्यावहारिक स्तर पर क्या समस्याएं आ रही हैं। अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं लंबित अपराधों के निराकरण के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि अन्य राज्यों से ऑन लाईन नोटिस प्राप्त होते है तो उन्हे वेरीफाई कराते हुये सम्बंधित थाने के माध्यम से तामील कराना सुनिश्चित करें। ई-जीरो एफआईआर की समीक्षा करते हुये जल्द से जल्द जांच कर निराकरण करायें ताकि कोई भी जीरो ई एफआईआर पोर्टल में लंबित न रहें। बैठक में एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे ।

Next Post

गुटखा शौकीनों के लिए झटका! पान मसाले के प्लास्टिक पाउच बैन

Wed Aug 12 , 2026
हैदराबाद,पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार अब कंपनियां पान मसाला की पैकिंग में प्लास्टिक, […]

You May Like