जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत मोहतरा में रविवार को एक खेत में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई और अहम साक्ष्य जुटाते हुए छानबीन कर शुरू दी। मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चल सका है डिकम्पोज शव के चलते पहचान नहीं हो सकी। मृतिका की हत्या किए जाने की भी आशंका जाहिर की गई । पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम कोटवार मोतीलाल दाहिया 64 वर्ष निवासी मोहतरा ने सूचना दी कि गॉव के प्रेमलाल शुक्ला ने लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट की जमीन को सिकमी लेकर गेंहू बोये है शाम लगभग 5 बजे उन्होंने बताये कि उसके खेत में गेहू की कटाई हार्वेस्टर से चल रही थी तभी खेत में किनारे तरफ एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली हालत में पड़ा है तो उसने जाकर देखा एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 25 वर्ष का शव पडा था। शव डिकम्पोज हो चुका है, अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। पुलिस गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि मृतिका की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी
