नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत बादकपुर चौकी में जागरूकता कार्यक्रम

दमोह। जिले में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत चौकी बादकपुर, थाना हिंडोरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र, राजकुमार लोधी, आरक्षक संदीप तिवारी, नेहा सहित पुलिस टीम ने पहुंचकर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल-कूद और पढ़ाई में ध्यान लगाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक गण मौजूद रहे।

Next Post

स्पेशल ओलंपिक्स भारतीय फुटबॉल टीम ने गोथिया कप 2026 में जीता कांस्य पदक

Mon Jul 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) बेयरिंग और मोबिलिटी सॉल्यूशन की एक जानी-मानी ग्लोबल प्रोवाइडर, एसकेएफ इंडिया लिमिटेड ने आज एक खास समारोह में स्पेशल ओलंपिक्स भारत फुटबॉल टीम को सम्मानित किया। यह समारोह स्वीडन में 2026 में हुए गोथिया कप में टीम के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए […]

You May Like