
जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने एनएच 30 रोड किनारे रामपुर नर्सरी के पहले रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से शराब का जखीरा जब्त किया है। पुलिस अब तस्कर और कार मालिक की तलाश में जुट गई है।
टीआई भावना तिवारी ने बताया कि एनएच 30 रोड किनारे रामपुर नर्सरी के पहले ग्राम रामपुर में एक काले रंग की स्कार्पियो के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त होने की सूच ना मिली । पुलिस पहुंची तो मौके पर वाहन मालिक, चालक नहीं मिला । वाहन की तलाशी लेने पर खाकी रंग के कार्टूनों में कुल 25 कार्टून में कुल 1250 पाव शराब, 225 लीटर कीमती 1,50,000 रुपये रखी मिली पुलिस ने स्कार्पियो क्रमांक एमपी 09 वी 7688 समेत शराब जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है ।
