गिनी: सोने की खदान ढहने से कम से कम 6 मजदूरों की मौत

कोनाक्री (गिनी), 22 जनवरी (वार्ता ) अफ्रीकी देश गिनी के सिगुइरी प्रान्त में सोने की एक खदान ढहने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हादसा राजधानी कोनाक्री से लगभग 800 किलोमीटर डोको इलाके में बुधवार को हुआ। डोको क्षेत्र अपने छोटे स्तर और औद्योगिक सोने के खनन के लिए जाना जाता है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित एक गहरे गड्ढे के अंदर खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंसने से वे उसके नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे और कीचड़ में दबे शवों को निकालने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया गया। गिनी में इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं, क्योंकि यहाँ कई खदानें बिना उचित सुरक्षा मानकों और नियमों के संचालित की जाती हैं। गरीबी के कारण हजारों स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन खतरनाक खदानों में काम करने को मजबूर हैं।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बोंडी बीच हमले के पीड़ितों की रक्षा करने में नाकाम रहने के लिए माफी मांगी

Thu Jan 22 , 2026
सिडनी, 22 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बोंडी बीच पर गत दिसंबर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों की सुरक्षा नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी है। श्री अल्बनीज ने हमले के 15 पीड़ितों के लिए सिडनी ओपेरा हाउस में एक स्मारक सेवा को संबोधित करते […]

You May Like

मनोरंजन