हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके

चंबा, 21 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 2.4 तीव्रता वाला यह भूकंप 00:39 बजे आया।

भूकंप की तीव्रता कम ली क्योंकि कुछ लोगों ने कंपन महसूस किया और कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकले। अधिकांश लोगों को कोई कंपन महसूस नहीं हुआ।

चंबा जिला भूकंपीय क्षेत्र ‘वी’ के अंतर्गत आता है जो भारत में सर्वाधिक भूकंप-प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां कम तीव्रता के झटके नियमित महसूस किए जाते हैं।

ज़िला अधिकारियों ने पुष्टि किया है कि स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। क्षेत्र की उच्च भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Next Post

सीवी रमन की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समुद्र और आकाश के नीले रंग की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले रमन प्रभाव की खोज सहित रमन […]

You May Like