ग्वालियर: ग्वालियर से तृतीय तीर्थ यात्रा महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई। अचलेश्वर चौराहा से विधायक सतीश सिकरवार, चेम्बर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी डॉ धीरेन्द्र सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के तत्वावधान में वरिष्ठ समाज बंधुओं एवं मातृ शक्ति को लेकर तीन दिवसीय तृतीय तीर्थ यात्रा एसी स्लीपर वस द्वारा महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर के लिए रवाना की गई।
इस यात्रा में मुरैना, लश्कर, मुरार, ग्वालियर, गोहद, आदि नगरों से समाज बंधु एवं मातृशक्ति शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मांडिल ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ ली थी तब उन्होंने घोषणा की थी कि हमारी संस्था साल में तीन बार वरिष्ठ समाज बंधुओं को तीर्थ यात्रा दर्शन करायेगी। इस कड़ी में सबसे पहले दिसंबर 2024 में एक दिवसीय मां कैला देवी की यात्रा कराई गई उसके उपरांत मार्च 2025 में तीन दिवसीय नेमीशरण एवं अयोध्या की तीर्थयात्रा कराई गई। उसी कड़ी मे महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर की यात्रा रवाना की गई है
