हरियाणा ने कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीते स्वर्ण पदक

दीव, 23 मई (वार्ता) खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 शुक्रवार को खेले गए कबड्डी फाइनल मुकाबलों हरियाण की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते।
आज सुबह घोघला बीच पर खेले पुरुष वर्ग के फाइनल में हरियाणा के कप्तान मोनू हुड्डा की अगुवाई में टीम ने राजस्थान पर पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए 48-29 से एकतरफा जीत दर्ज की। इस हार के साथ राजस्थान काे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महाराष्ट्र को दोनों वर्गों में कांस्य पदक मिला।
दो सीजन तक प्रो कबड्डी में हरियाणा स्टीलर्स की ओर से खेल चुके 23 वर्षीय मोनू हुड्डावर्तमान में साईसोनीपत में प्रशिक्षण ले रहे हैं। मोनू ने मैच के बाद साई मीडिया से कहा, “यहां और मैट पर खेलने में तकनीकी अंतर है। यहां हर रेड ‘डू ऑर डाई’ होती है और हमें रस्सी पार नहीं करनी होती। हमें अंदर ही रहना होता है।”
उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें यहां खेलने का मौका मिला और हम स्वर्ण पदक जीत पाए। खेलो इंडिया बीच गेम्स में प्रबंधन और सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। रेत पर खेलने से पकड़ की ताकत और संतुलन बढ़ता है, जबकि मैट पर स्पीड अधिक होती है। इस वजह से हमें यहां स्थिरता पर अधिक ध्यान देना पड़ता है।”
वहीं महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा की टीम को हिमाचल प्रदेश की मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ा। हरियाणा की युवा महिला टीम ने कड़े मुकाबले में हिमाचल प्रदेश पर 45-38 से जीत दर्ज की। पहले हाफ में मुकाबला बेहद करीबी रहा और हरियाणा को सिर्फ 22-20 की बढ़त मिल सकी थी।
मैच के बाद टीम की कप्तान रेणु ने कहा, “मुकाबले की शुरुआत बहुत करीबी थी, लेकिन हाफ टाइम के बाद हमने बढ़त बना ली। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया बीच गेम्स में खेलना हमारे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा। यह मंच हमारे भविष्य के लिए बहुत सहायक होगा। अगली बार हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने खिताब की रक्षा करेंगे।”

Next Post

रूस ने 112 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

Fri May 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मास्को, 23 मई (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार रात भर में 112 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 24 मास्को क्षेत्र में थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय […]

You May Like