चलती बस से गिरकर पुणे के युवक की मौत, ड्राइवर ने नहीं रोकी बस

शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र में मझेरा हाईवे पर हंस ट्रेवल्स की बस से गिरकर यात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक ने बस रोकने के बजाय उसे भगा लिया। देहात थाना पुलिस ने बस चालक को आरोपी बनाकर बीएनएस की धारा 106(1) में मामला दर्ज किया है। डायल-112 को सूचना मिली कि मझेरा पुलिया के पास हाईवे किनारे युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की पहचान रामकुमार भारती (31) निवासी जिला सिद्धार्थनगर, यूपी के रूप में की।

जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक दीपचंद्र ने मृतक के परिजन, बस स्टाफ और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। सभी ने बताया कि रामकुमार पुणे से अपने गांव लौट रहा था और हंस ट्रेवल्स की बस में सफर कर रहा था। बस के हेल्पर फिरोज अहमद और स्टाफ अजमत खलील ने बताया कि रामकुमार ने पेशाब के लिए बस रुकवाने कहा था। हेल्पर गेट खोलने ही वाला था कि चालक सरफुद्दीन चौधरी ने बस को तेज चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाया।

इसके कारण गेट के पास खड़ा रामकुमार सड़क पर गिर गया।हादसे की सूचना देने के बावजूद बस ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बस को झांसी की ओर भगा दिया। जिला अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत सिर में लगी गंभीर चोट को बताया गया। पूरी जांच में पाया गया कि हादसा बस चालक की तेज और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुआ। पुलिस ने चालक सरफुद्दीन चौधरी को आरोपी बनाकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने किया फेड एक्सपो-2025 का शुभारंभ, उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को आमंत्रण

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोविंदपुरा स्थित जीआईए एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित फेड एक्सपो-2025 का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचे विदेशी निवेशकों और देश-भर से आए उद्योगपतियों का उन्होंने आत्मीय स्वागत किया।सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार निवेश और औद्योगिक विकास के […]

You May Like