रूस ने 112 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

रूस ने 112 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

मास्को, 23 मई (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार रात भर में 112 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 24 मास्को क्षेत्र में थे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा,”22 मई को मॉस्को समयानुसार रात आठ बजे से ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा बलों ने रूसी क्षेत्रों में 112 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया।”

मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 24 ड्रोन मास्को क्षेत्र में, 22 क्रीमिया में, 18 तुला में तथा 11 कुर्स्क में मार गिराए गए।

लिपेत्स्क क्षेत्र के येलेट्स शहर में ड्रोन का मलबा औद्योगिक क्षेत्र में गिर गया, जिससे आग लग गई। क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप आठ लोग घायल हो गये।

Next Post

चीन ने की वाशिंगटन में इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या की निंदा

Fri May 23 , 2025
बीजिंग, 23 मई (वार्ता) चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन वाशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या की कड़ी निंदा करता है। सुश्री माओ ने एक वक्तव्य में कहा कि “हमने प्रासंगिक जानकारी प्राप्त कर ली है। चीन किसी भी […]

You May Like