ट्रेन में अकेली मिली 17 वर्षीय नाबालिग, जीआरपी ने परिवार से मिलाया

इंदौर: अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में अकेली यात्रा कर रही 17 वर्षीय नाबालिग को उज्जैन जीआरपी ने सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया. बालिका के ट्रेन में अकेले होने की सूचना एक यात्री ने रेल मदद एप पर दी थी. इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसे अपने संरक्षण में ले लिया.
मामला 9 अगस्त का है, अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री ने स्लीपर कोच में नाबालिग को अकेले देखा. यात्री को संदेह हुआ कि वह घर से बिना बताए निकली है. उसने रेल मदद एप के जरिए इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम उज्जैन स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन के आते ही बालिका को सुरक्षित उतारकर जीआरपी थाने लाया गया. महिला पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर जानकारी जुटाई. इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया और बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया. 11 अगस्त को बालिका के परिजन उज्जैन पहुंचे. जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को वन स्टॉप सेंटर से लाकर उसके पिता को सौंप दिया.

Next Post

सीएम डॉ यादव आज अहमदाबाद में निवेश के लिए उद्योग जगत से करेंगे संवाद

Wed Aug 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार, 12 अगस्त को अहमदाबाद में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस निवेश संवाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक […]

You May Like