सड़क पर निकलते वक्त क्या आपको भरोसा होता है कि आप सुरक्षित घर लौटेंगे?

भोपाल: सड़क पर खतरा सिर्फ ट्रैफिक का नहीं है… खतरा उन लोगों से भी है जो नशे में गाड़ी चलाते हैं, बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते हैं या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हैं।
भोपाल की सड़कों पर रोज हजारों लोग अपने काम के लिए निकलते हैं।
कोई बाइक से… कोई कार से… तो कोई पैदल।
लेकिन सवाल ये है कि क्या सड़क पर चलने वाला हर शख्स वाकई सुरक्षित है?
एक तरफ ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई होती है…
लेकिन दूसरी तरफ नियम तोड़ने वालों की लापरवाही कई बार किसी और की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए सिर्फ खुद नियमों का पालन करना काफी नहीं है, बल्कि आसपास के ट्रैफिक पर भी नजर रखना जरूरी है।
नशे में ड्राइविंग से बचें, हेलमेट जरूर पहनें, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करें और स्पीड लिमिट का पालन करें।
क्योंकि सड़क सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की नहीं, हर सड़क इस्तेमाल करने वाले की जिम्मेदारी है।

Next Post

भारत-मॉरीशस ने किया तेल एवं गैस और बायो ईंधन क्षेत्र में सहयोग का समझौता, इंडियन आयल मॉरीशस की ईंधन की जरूरत पूरी करेगी

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) भारत और मॉरीशस ने बीच तेल एवं गैस क्षेत्र के क्षेत्र में सहयोग के लिए सरकारी स्तर पर (जी2जी) समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया है जिसमें जैव ईंधन के क्षेत्र में सहयोग का भी प्रावधान है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की शनिवार […]

You May Like