
भोपाल: राजधानी भोपाल में एमवीएम ग्राउंड पर आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंच गए। दोनों नेताओं के आगमन पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद हैं, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं की मौजूदगी से आयोजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।इस दौरान मंच से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही जनसमर्थन को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
