दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया

दुबई, 21 सितम्बर (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले से पहले रविवार को टॉस के बाद दोनों कप्तानों सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने हाथ नहीं मिलाया।

दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण में पहले मैच के दौरान भी दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

पाकिस्तान ने इस मैच पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कल रद्द कर दी है। एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, एक पाकिस्तानी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ के सदस्य को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं है। इतने ही मैचों में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने मैच से पहले मीडिया से बात करने की अपनी पारंपरिक ज़िम्मेदारी रद्द कर दी है। उन्होंने यूएई के खिलाफ अपने जरूरी मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से इनकार कर दिया था, जबकि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के साथ हाथ मिलाने का मामला लगातार गरमाता रहा।

 

Next Post

नवरात्र मेले में व्हीआईपी दर्शन व्यवस्था रहेगी प्रतिबंधित

Sun Sep 21 , 2025
सतना।मैहर में मां शारदा देवी का आगामी नवरात्रि मेला 22 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। नवरात्रि मेला में देश के कोने-कोने से प्रतिदिन श्रद्धालु लाखों की संख्या में मैहर आते हैं। प्रशासक मां शारदा देवी प्रबंध समिति की प्रशासक एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने श्रद्धालुओं के सुविधा व्यवस्था […]

You May Like