टीकमगढ़ में ठंडक में कमी तापमान में हुई 2 डिग्री की वृद्धि

टीकमगढ़: पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले पांच दिनों से दिन का तापमान लगातार 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान फिलहाल 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है। विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई है।

भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से सुबह से शाम तक लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, हालांकि शाम 5 बजे के बाद न्यूनतम तापमान तेजी से गिरता है।

Next Post

नारकोटिक्स विंग की दो कार्रवाई, डोडाचूरा और एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर:नारकोटिक्स विंग इंदौर ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा और एमडी ड्रग की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को पकड़ लिया. दोनों गिरफ्तारियां मुखबिर की सूचना पर की गईं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.पहली कार्रवाई में निरीक्षक दीपमाला घारू की टीम ने ग्राम रकोदा, […]

You May Like