इंदौर:नारकोटिक्स विंग इंदौर ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा और एमडी ड्रग की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को पकड़ लिया. दोनों गिरफ्तारियां मुखबिर की सूचना पर की गईं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.पहली कार्रवाई में निरीक्षक दीपमाला घारू की टीम ने ग्राम रकोदा, मंदसौर निवासी ओंकार पिता भगतराम को नीमच–मंदसौर फोरलेन से पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से 40 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया. उसे मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. दूसरी कार्रवाई निरीक्षक भरत चावड़ी की टीम ने मुल्तानपुरा फंटा, मंदसौर से 44 ग्राम एमडी ड्रग के साथ प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी हमीद शेख पिता अब्दुल शेख को गिरफ्तार किया. टीम को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर निगरानी थी. दोनों मामलों में टीआई राकेश चौधरी, एएसआई महेश शर्मा, आरक्षक विरेंद्र सिंह, विवेक सिंह और शैलेंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण रही. पुलिस अब दोनों आरोपियों की सप्लाई चेन और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है
