अव्यवस्थाओंं से घिरा रेलवे तिराहा ब्रिज, जाम की समस्या; वाहन चालक और राहगीर हो रहे परेशान

ब्यावरा। स्थानीय रेलवे तिराहा ब्रिज के यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण आये दिन ब्रिज के नीचे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है. जाम लगने से वाहन चालकों, राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

गुरुवार की शाम को भी ब्रिज के नीचे जाम लग गया. काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रहने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवाजाही में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. अनेक वाहन जाम में फंसे रहे. जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई.

ब्रिज के नीचे आवाजाही में परेशानी

रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बसे, अन्य वाहन एवं रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. किंतु ब्रिज के नीचे होने वाले अस्थाई अतिक्रमण तथा ब्रिज के समीप ही बसों के खड़ा रहने के चलते वाहनों के आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शाम के समय अधिक यातायात होने पर स्थिति काफी भयावह नजर आती है और देखते ही देखते जाम लग जाता है.

Next Post

अबू धाबी पहुंचे मोदी, शेख मोहम्मद बिन जायेद ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

Fri May 15 , 2026
अबू धाबी 15 मई (वार्ता) चार यूरोपीय देशों की यात्रा से पहले शुक्रवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी का बाद में पारंपरिक स्वागत किया […]

You May Like

मनोरंजन