अबू धाबी पहुंचे मोदी, शेख मोहम्मद बिन जायेद ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

अबू धाबी 15 मई (वार्ता) चार यूरोपीय देशों की यात्रा से पहले शुक्रवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्री मोदी का बाद में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देश के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई।

शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति अल नहयान के साथ अलग से वार्ता का भी कार्यक्रम है।

श्री मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए थे। अबू धाबी से उनका आज शाम ही नीदरलैंड जाने का कार्यक्रम है।

 

Next Post

बंगाल: पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी के सामने पेश हुए

Fri May 15 , 2026
कोलकाता, 15 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पूर्व मंत्री रथिन घोष सार्वजनिक वितरण और नगर पालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह साल्ट लेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री घोष […]

You May Like