15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोमलाा,कनेरागोंड़, मनक्याई, महुआखेड़ा पैगवार में लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने विकास की परिभाषा ही बदल दी है। आज हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है, बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों को सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी-विवाह के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सरकार छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिए योजनाएं बनाकर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है।
मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम सोमला में मंगल भवन, नाली निर्माण, बाउंड्रीवाल, ग्राम मनक्याई में सीमंेट रोड, पंचायत भवन, मंगल भवन, बाउंड्रीवाल सहित 15 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। श्री राजपूत ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बिजली की समस्या न हो इसके लिए 33 केव्ही की विद्युत लाईन का नवीनीकरण का कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। जिससे सोमला, बदौना, महुआखेड़ा, मनक्याई, खिरिया, कनेरागौंड़, सत्ताढाना जैंसे 25 ग्रामों को फायदा होगा। बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। मंत्री श्री राजपूत ने कनेरागौंड़ स्कूल के लिए 75 डेस्क तथा 175 कुर्सियां भेंट कर बड़ी सौगात दी।

Next Post

युवक पर धारदार हथियार से हमला

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर:ग्वारीघाट थाना अंतर्गत खेरमाई लालकुआ के पास बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ।पुलिस के मुताबिक सोहन प्रजापति 21 वर्ष निवासी गीत बिहार पोलीपाथर संजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 11-30 बजे अपने घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर दूसरे […]

You May Like