कोल वाहन डिवाइडर से टकराया, चालक शीशा तोड़ते हुये सड़क पर गिरा 

सिंगरौली। गोरबी चौकी के सोलंग- पड़री मार्ग के मोड़ पर आज दिन रविवार की सुबह 8 बजे एक कोलवाहन डिवाइडर से टकरा गया। जहां चालक सामने की शीशा से बाहर सड़क पर फेका गया। जिसे गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार टेलर वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 5835 बरगवां से मोरवा की ओर बेकाबू गति से जा रहा था कि सोलंग मोड़ पर उक्त वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतना तेज थी कि चालक मुकेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी चाचर सामने गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। घटना की जानकारी मिलते ही गोरबी चौकी पुलिस पहुंच घायल को उपचार के लिए सीएससी मोरवा में भर्ती कराई है।

Next Post

खलिहान में लगी आग, गेहॅू, ट्रैक्टर और थ्रेसर खाक

Sun Apr 13 , 2025
सरई। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रजनिया मोहल्ला बलियारा टोला में अचानक भीषण आग लगने से 5 हेक्टेयर जमीन की गेहूॅ का फसल जल कर राख हो गया। साथ में ट्रैक्टर व थ्रेसर भी पूरी तरह जल गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल पा रहा […]

You May Like