मीटर बदलने पहुंची एमपीईबी टीम से अभद्रता, सहायक अभियन्ता को धमकाया

जबलपुर‌: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रुद्राक्ष पार्क में मीटर बदलने के लिये पहुंची एमपीईबी टीम से बदमाश ने अभद्रता कर सहायक अभियन्ता को धमकाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने बताया कि एमपीईबी कार्यालय पुरवा में सहायक अभियन्ता दिनेश पाल 36 वर्ष ने शिकायत की कि अपनी टीम लाइन मैन रजनीश कुमार जैन एवं शिवदत्त तिवारी के साथ स्मार्ट मीटर लगवाने के लिये रुद्राक्ष पार्क काॅलोनी गये थे.

जहां पर मीटर बदलने के लिये सभी रहवासियों को सूचना दी गई जिस पर रुद्राक्ष पार्क कालोनी में रहने वाला रंजीत ठाकुर आ गया और काफी आक्रोशित होकर कहने लगा की हमारी कालोनी में मीटर नही लगेगा जिससे काफी समझाने का प्रयास किया गया और शासन की स्कीम से अवगत कराया गया जिस पर रंजीत ठाकुर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये कहने लगा की यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। शासकीय कार्य में बाधा डालते हुये स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिया और कहने लगा की यहा से तुरंत निकलो और दोबारा यहां मत दिखना।

Next Post

चार थाना प्रभारी लाईन हाजिर, सात इधर से उधर

Thu Nov 20 , 2025
जबलपुर: कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने फेरबदल किया है। माढोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, खितौला थाना प्रभारी अर्चना जाट, घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, यातायात थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे को लाइन हाजिर किया है‌ जबकि विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार को माढोताल थाने की […]

You May Like