जबलपुर:सिविक सेंटर स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान धू धूकर जलने लगा घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक काफी नुकसान हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक सिविक सेंटर में बनारसी प्रतिष्ठान के संचालक अमित चौरसिया है। जिनकी आचार, पापड़, बड़ी, ड्रायफ्रूट आदि की दुकान है। रात करीब 1 बजे बगल की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान का पूरा सामान-फर्नीचर, फ्रीजर आदि जल चुका था।
