ग्वालियर: झांसी रोड थाना अंतर्गत घटना में एक युवक पर फायरिंग हुई है। अज्ञात हमलावरो ने युवक पर फायरिंग की। युवक के कंधे पर गोली लगी है। युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है।घायल युवक का नाम ललित गुर्जर है।
पुराने विवाद के चलते यह गोलीकांड हुआ। यह झांसी रोड थाना के बजरंग नगर की घटना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।
