नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) कोयला मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मई 2025 के दौरान देश में कुल कोयला उत्पादन सालाना आधार पर करीब 2.62 प्रतिशत बढ़ कर 8.62 करोड़ टन (अनंतिम) से कुछ अधिक रहा।
पिछले वर्ष के इसी माह करीब 8.4 करोड़ टन कोयला उत्पादन हुआ था। मई कोयला मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि 2025 के दौरान कैप्टिव/वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन उल्लेखनीय वृद्धि के साथ करीब 1.7 करोड़ टन रहा जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इस क्षेत्र का उत्पादन 1.38 करोड़ टन था।
मंत्रालय ने कहा है कि कोयला उत्पादन में यह वृद्धि देश के कुल कोयला उत्पादन में कैप्टिव/ कमर्शियल खनन के बढ़ते योगदान को दर्शाती है।
विज्ञप्ति के अनुसार मई के अंत में कोयला कंपनियों के मौजूदा कोयला भंडार में 29.18 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी, जो पिछले वर्ष की इसी तिथि के 9.5 करोड़ टन के मुकाबले करीब 12.3 करोड़ टन तक पहुंच गया।
कोयला मंत्रालय ने कहा है कि वह स्वस्थ विकास, कोयले की उपलब्धता में सुधार लाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिये प्रतिबद्ध है।
मई 2025 के महीने में कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन ने मजबूत प्रदर्शन किया है। मई 2025 में इस क्षेत्र में कुल 1।64 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ, जो मई 2024 की तुलना में 24.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
