प्रधान न्यायाधीश ने किया मीडिएशन शिविर का शुभारंभ

रीवा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान ने ईको पार्क रिसॉर्ट में आयोजित पाँच दिवसीय मीडिएशन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिएशन के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने पर न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या घटती है. आपसी सहमति और सुलह से प्रकरणों का निराकरण होने से समाज में समरसता बढ़ती है. समाज में भविष्य में होने वाले संघर्ष की आशंका भी दूर होती है. जिला रजिस्ट्रार पन्ना नागेश ने भी मीडिएशन के समंध में अपने विचार व्यक्त किए. समारोह में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्र ने मीडिएशन के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

मीडिएशन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है. इसमें पाँच दिवसों में कुल 40 घण्टे का प्रशिक्षण न्यायाधीशों एवं न्यायिक अधिकारियों को दिया जा रहा है. नई दिल्ली से प्रशिक्षित मीडिएशन मास्टर ट्रेनर नीरज उपाध्याय एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीनियर ट्रेनर्स एमसीपीसी उत्तरप्रदेश द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का समापन 23 मई को होगा. समारोह में न्यायाधीशगण लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ सुरेन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ मंजूर अहमद मंसूरी, आनंद पाण्डेय, श्रीमती आरती तिवारी उपस्थित रहीं. समारोह का संचालन अनीश पाण्डेय ने किया.

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पांच घायल

Mon May 19 , 2025
सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत सरेह गांव में आज दोपहर आंधी-पानी के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन लोग उसकी चपेट में आ गये। घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को देने पर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण के पश्चात डॉक्टर द्वारा एक महिला को मृत […]

You May Like

मनोरंजन