नवरात्र में शक्ति मोबाइल की सख्ती

गुम बच्चों को परिजनों से मिलाया

इंदौर: नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल लगातार मुस्तैदी दिखा रही है. गरबा पंडालों और भक्ति स्थलों के आसपास हर पल निगरानी रखने वाली टीमों ने अब तक कई अहम कार्रवाई की है. इनमें गुम हुए 10 नाबालिक बच्चों को परिजनों से मिलाना, गर्भवती महिला की मदद करना और अपहृत दो नाबालिक बालिकाओं की बरामदगी शामिल है.

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में 13 शक्ति मोबाइल गाड़ियां महिला पुलिस बल सहित तैनात की गई हैं, ये टीमें प्रतिदिन धार्मिक स्थलों और गरबा पंडालों के आसपास पेट्रोलिंग कर रही हैं. इसी दौरान संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर भी सख्ती दिखाई गई है. पुलिस ने अब तक 6 लोगों पर कार्रवाई की है. इनमें अवैध चाकू लेकर घूम रहा एक युवक, छेड़खानी की नीयत से मंडराता मनचला और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 लोग शामिल हैं. नवरात्र के बीच पुलिस की इन कार्रवाइयों ने न केवल सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है, बल्कि लोगों में यह संदेश भी दिया है कि गरबा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या असामाजिक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शक्ति मोबाइल की प्रमुख कार्यवाहियां
बिजासन मंदिर के पास तेज बारिश में फंसी गर्भवती महिला व उसके पति की मदद कर सुरक्षित घर पहुंचाया. उत्तरप्रदेश बस्ती और मध्य प्रदेश के शाजापुर से अपहृत नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर संबंधित थानों से संपर्क कर कार्रवाई की है. वहीं गरबा पंडालों से गुम हुए 10 नाबालिक बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया. अभिव्यक्ति गरबा पंडाल से गुम मोबाइल को तलाश कर महिला को सुपुर्द किया. संदिग्धों की चेकिंग के साथ ही महिला अपराधों और सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया

Next Post

दिव्यांग संतोष ने देहदान से दिया परोपकार का संदेश

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर:अंकितग्राम स्थित सेवाधाम आश्रम में रहने वाले दिव्यांग संतोष ने मृत्यु उपरांत समाज को परोपकार की मिसाल दी. आश्रम संस्थापक सुधीर भाई की प्रेरणा और परिवार की सहमति से संतोष का अंग और देहदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार पुलिस जवानों की उपस्थिति में […]

You May Like