सतना: वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत नई बस्ती स्थित खेरमाई मंदिर प्रांगण में सोमवार को महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने पार्षद निधि से ₹21.16 लाख की लागत से कराए जाने वाले नाली कवर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
नाली कवर निर्माण से क्षेत्र में खुली नालियों के कारण होने वाली असुविधाओं से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने में भी मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में निर्माण विभाग के अध्यक्ष गोपी गेलानी, वार्ड पार्षद श्रीमती ममता मुरारी सोनी,वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद गौतम, राजकुमार सिंह भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरारी सोनी, सहायक यंत्री मनीष वर्मा,उपयंत्री हेम सिंह अजनार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
