निर्दयी जीजा ने दिव्यांग साले को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

खंडवा। शहर से 6 किलोमीटर दूर मूंदी रोड पर सिहाड़ा गांव में जीजा गणेश शिंदे ने अपने ही दिव्यांग साले मनीष जांगरे 30 वर्ष को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार रात 7 की बताई गई है । अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

घटना के बारे में मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दिव्यांग था। दामाद दिन भर से गुस्से में था। वह पत्नी को लंबे समय से पीट रहा था। पुलिस में रिपोर्ट करने का कहकर मां बेटी खंडवा आ गए थे ।जीजा ने गुस्से में आकर अपने ही दिव्यांग साले पर भड़ास निकाल ली। उसके गले और अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ वार किए , जिससे साले की मौत हो गई।

बताते हैं कि जीजा महेश शिंदे जलगांव का मूल निवासी है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उसकी पत्नी, सास और अन्य परिजन कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है, जिसे पुलिस खोज रही है। फिलहाल पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

Next Post

गुर्जर समाज का दबदबा: पांच छात्रों का निष्कासन निरस्त

Sat Sep 20 , 2025
नीमच। रेवली देवली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के बीच हुए विवाद में सात छात्रों के निष्कासन के मामले ने समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी। शनिवार को गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन सड़कों पर उतर आए। पहले सिटी थाने […]

You May Like