गंदगी फैलाने पर 3 दिन में साढ़े 9 हजार का जुर्माना

सतना: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।

सोमवार को निगम अमले ने कामता टोला, बाजार क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर गंदगी फैलाने तथा अमानक पॉलीथिन के फुटकर विक्रय के मामलों में 14 लोगों एवं प्रतिष्ठानों से ₹3,750 का स्थल जुर्माना वसूला। इससे पहले 24 अक्टूबर को टाउन हॉल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 12 लोगों एवं प्रतिष्ठानों से ₹4,000 तथा 25 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 36 कामता टोला में 7 लोगों से ₹1,750 का जुर्माना वसूला गया था। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 33 लोगों एवं प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर ₹9,500 की वसूली की गई है।

सोमवार को वार्ड क्रमांक 36 कामता टोला एवं बाजार क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान ज्ञान शर्मा, शाकिब, अवधकिशोर द्विवेदी एवं संदीप गुप्ता से ₹250-₹250 तथा मनीष गुप्ता से ₹500 का जुर्माना वसूला गया। इस क्षेत्र में कुल ₹1,500 की वसूली हुई।

इसी प्रकार सर्किट हाउस से भरहुत नगर मोड़ तक फुटपाथ पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कमलेश साहू, प्रिंस कुशवाहा, शंकर जूस फ्रूट सेंटर, शंकर जूस, रवि कुमार गुप्ता, संदीप पांडे, कान्हा गुप्ता, छोटेलाल पटेल एवं रमेश पोहा से ₹250-₹250 के हिसाब से कुल ₹2,250 का जुर्माना वसूला गया।

Next Post

पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम फेंकने वाले को चार साल की सजा

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर। जिला अदालत ने गोरखपुर थाना क्षेत्रातंर्गत रामपुर मांडवा पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी परवेज अखार उर्फ नावेद अंसारी को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौहान की अदालत ने आरोपी परवेज अखार को चार साल की सजा व पांच हजार रुपये के अर्थदंड से […]

You May Like