ऑटो पलटा, 12 घायल, 2 गंभीर

सिवनी। जिले के किंदरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छिंदवाहा ग्राम के समीप घाट पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 12 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गये। जानकारी के अनुसार एक ऑटो में 12 लोग सवार होकर बरगांव ग्राम से नर्मदा नदी में नहाने छिंदवाहा घाट जा रहे थे। जब वह चिंदवाह ग्राम के समीप पहुंचे तो ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण ऑटो सवार 12 लोग जमीन पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें सिर एवं शरीर के अन्य जगह चोटें आ गई।

घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल को 2 एम्बुलेंस में एम्बुलेंस में चलने वाले मनीष रैकवार, संदीप श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव सहित स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद 2 घायलो की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि सूचना मिली थी कि ऑटो पलटने से हादसा हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है। घायलो के नाम लकेश बट्टी पिता इमारत लाल बट्टी उम्र 32 वर्ष, सुशील पति रतिराम उइके 32 वर्ष, प्रीति उइके पति रामप्रसाद उइके 55 वर्ष, सुनीता ककोडिया पति मेर सिंह ककोडिया उम्र 40, लाइची बाई पति शिवकुमार उड़के उम्र 34, शिवकुमार उड़के पिता मेहतर सिंह उड़के उम्र 40 वर्ष, शेर सिंह ककोडिया पिता पुसू लाल ककोडिया 45 वर्ष, देवी लाल धुर्वे पिता शंकर धुर्वे उम्र 35 वर्ष, संदीप ककोडिया पिता शिवराम ककोडिया उम्र 4 वर्ष, रामकुमार ककोडिया पिता शेख सिंह ककोडिया उम्र 28 वर्ष, रामप्रकाश ककोडिया पिता शेख सिंह ककोडिया उम्र 24 वर्ष, हुलिया बाई पति शेख सिंह उम्र 44 वर्ष है।

Next Post

सलकनपुर मां विजयासन धाम में नवरात्र और भूतड़ी अमावस्या पर रही भक्तों की भीड़

Sun Sep 21 , 2025
रेहटी/सलकनपुर। रविवार को देवी धाम सलकनपुर में मां विजयासन के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.शारदीय नवरात्रि से एक दिन पूर्व पितृ मोक्ष भूतड़ी अमावस्या होने के कारण आंवली घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान और दान किया और मंदिर पहुंचे. प्रात: से शुरू हुई दर्शन की प्रक्रिया दोपहर […]

You May Like