कमिश्नर की पहल: कर्रापुर को मिलेगा 1.5 MCM पानी, मकरोनिया में बनी रहेगी जल आपूर्ति की निरंतरता

सागर। नगर परिषद कर्रापुर एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उक्त निर्देश संभागायुक्त अनिल सुचारी ने समीक्षा बैठक में दिए। कमिश्नर की अध्यक्षता में नगर परिषद कर्रापुर एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया में पेयजल आवंटन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। संभागायुक्त अनिल सुचारी ने नगर परिषद कर्रापुर में पेयजल संकट को देखते हुए आगामी 15 वर्षों के लिए 1.5 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग को तत्काल प्रस्ताव प्रेषित करने के संबंध में अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया गया एवं जल आवंटन स्वीकृति के पश्चात पेयजल योजना का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ करने हेतु नगर परिषद कर्रापुर को निर्देशित किया गया इसके साथ ही नगर पालिका परिषद मकरोनिया को नगर निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति आगामी समय में निरंतर जारी रखने की संबंध में निर्देशित किया गया एवं नगर पालिका मकरोनिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर निगम की बकाया राशि का भुगतान अति शीघ्र करने के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका मकरोनिया लगातार पेयजल का भुगतान नगर निगम सागर को करें जिससे कि विद्युत बिल संबंधी भुगतान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कर्रापुर एवं मकरोनिया में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे जिससे कि पेयजल संकट उत्पन्न ना हो सके।

 

Next Post

आवक घटी, मटर के दामों ने तोड़ी किसानों की उम्मीदें

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: कटंगी बाईपास ओरिया स्थित नवीन मटर मंडी में इन दिनों मटर की आवक कम देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों को मटर का उचित मूल्य नहीं मिल पाने से उनमें भारी मायूसी देखी जा रही है। गुरुवार को मंडी में मटर के भाव 14 से 20 […]

You May Like