35 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक ऑपरेटर धराया, BMO पर भी केस

इंदौर. लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़वानी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठिकरी में पदस्थ संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया. यह रिश्वत एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का वेतन और परफॉर्मेंस इंसेंटिव जारी करने के बदले मांगी गई थी. मामले में खंड चिकित्सा अधिकारी को भी आरोपी बनाया है.

शिकायतकर्ता डॉ. बलवीर सिंह वर्मा उप स्वास्थ्य केंद्र कालापानी ब्लॉक ठिकरी, जिला बड़वानी में बतौर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदस्थ हैं. उनका आरोप है कि दिसंबर 2024 से मई 2025 तक की करीब 2.87 लाख रुपए की वेतन व पीवीआई राशि लंबित थी. यह भुगतान कराने के एवज में सीएचसी ठिकरी के बीएमओ डॉ. राजवीर तोमर और ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर मामले का सत्यापन किया तो वह सही पाया. इसके बाद ट्रैप दल का गठन किया और 11 जुलाई को ऑपरेशन को अंजाम दिया. टीम ने आरोपी राहुल गुप्ता को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया.

Next Post

वन विभाग ने ट्रक पकड़ा, बिना अनुमति ले जाई जा रही थी इमली-बबूल की लकड़ी

Fri Jul 11 , 2025
इंदौर. वन विभाग की टीम ने देपालपुर क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इमली और बबूल की लकड़ी से भरे ट्रक को जब्त किया है. ट्रक मालिक के पास लकड़ी ले जाने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था. वाहन को चांदनखेड़ी स्थित एक आरा मशीन के […]

You May Like