कर्नाटक को छह विकेट हराकर विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

बेंगलुरु, 15 जनवरी (वार्ता) दर्शन नालकंडे (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अमन मोखाडे (135) की शतकीय तथा रविकुमार समर्थ (नाबाद 76) रनों अर्धशतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को कर्नाटक को 22 गेंदें शेष रहत छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ही ओवर में अर्थव तायडे (छह) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अमन मोखाड़े और ध्रुव शौरी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। 24वें ओवर में अभिलाष शेट्टी ने ध्रुव शौरी (47) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रविकुमार समर्थ के साथ अमन मोखाड़े ने तीसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़े। इस दौरान मोखाड़े ने अपना शतक भी पूरा किया। 42वें ओवर में तीसरे विकेट के रूप अमन मोखाड़े को विद्याधर पाटिल ने आउट किया। अमन मोखाड़े ने 122 गेंदों में 12 चौके और दो छ्क्को की मदद से 135 रनों की पारी खेली। विदर्भ ने 46.2 ओवर में चार विकेट पर 284 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। रविकुमार समर्थन ने 69 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाये।

कनार्टक के लिए अभिलाष शेट्टी ने तीन विकेट लिये। विद्याधर पाटिल को एक विकेट मिला।

इससे पहले करूण नायर (76) और कृष्णन श्रीजीत (54) की शानदार पारियों के दम पर कर्नाटक ने पहले सेमीफाइनल में विदर्भ को जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य दिया था। आज यहां टॉस जीतकर कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। कप्तान मयंक अग्रवाल (नौ) और देवदत्त पड़िक्कल (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ध्रुव प्रभाकर ने करूण नायर के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 17वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने ध्रुव प्रभाकर (28) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कृष्णन श्रीजीत ने भी करूण नायर के साथ 113 रन जोड़ कर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले गये। 34वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने करूण नायर को आउटकर कर्नाटक को बड़ा झटका दिया। करूण नायर ने 90 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 76 रनों की पारी खेली। 35वें ओवर में यश कदम ने कृष्णन श्रीजीत को अपना शिकार बना लिया। श्रीजीत ने 53 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 54 रन बनाये। श्रेयस गोपाल (36), अभिनव मनोहर (26) और विद्याधर पाटिल (एक) को दर्शन नालकंडे ने आउट किया। यश ठाकुर ने विजयकुमार वैशक 50वें ओवर की चौथी गेंद पर विजयकुमार वैशक 17 को आउटकर 280 के स्कोर पर कर्नाटक की पारी का अंत कर दिया।

विदर्भ की ओर सेदर्शन नालकंडे ने 10 ओवर में 48 रन देकर पांच विकेट लिये। यश ठाकुर को दो विकेट मिले। नचिकेत भूटे और यश कदम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

बिना परमिट चल रही बस जब्त नरसिंहपुर मार्ग पर चला जांच अभियान

Thu Jan 15 , 2026
छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज नरसिंहपुर मार्ग पर संचालित हो रहे छोटे-बड़े यात्री वाहनों, मालवाहनों, निजी वाहनों के दस्तावेज ,परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवरलोडिंग, लायसेंस अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि नरसिंहपुर मार्ग पर अमरवाड़ा […]

You May Like