जबलपुर: खमरिया पुलिस ने नारायण धाम फगुआ नाला के समीप रहने वाला रामस्वरूप गोटिंया का 35 वर्षीय बेटे चंद्रमोहन ने अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों फिनिक्स पोल्ट्री फार्म में काम करते थे।
बीती रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये थे। चंद्रमोहन अपने कमरे में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। सुबह उसके पिता ने देखा तो उनका बेटा चंद्रमोहन गोटियां खिड़की की रॉड पर फंदे से लटका था, जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
